back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचकूला के कालका में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मंदबुद्धि महिला ने फाडे़ 118 अंग

पंचकूला, 01 मार्च (हि.स)। पंचकूला के अंतर्गत कालका के गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र की कई गुरुद्वारा समितियों के प्रतिनिधियों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए सोमवार को पंचकूला उपायुक्त से मुलाकात करके आरोपित महिला को हिमाचल के बजाय पंचकूला में पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है। जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा सहिब के मुख्य ग्रंथी जगजीत सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा पिंजौर, गुरुद्वारा सिंह सभा कालका तथा अन्य गुरुद्वारा साहिबानों के प्रतिनिधियों ने बताया कि कालका में ऐतिहासिक काली माता मंदिर परिसर में ही गुरुद्वारा सिंह सभा है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक महिला यहां माथा टेकने के लिए पहुंची। मंदिर के बाद उक्त महिला ने गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश किया। उक्त महिला ने यहां पडे़ शस्त्रों में से एक तलवार उठाकर पहले उसे लहराया और फिर गुरु ग्रंथ साहिब के करीब 118 पन्ने फाड़ दिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गुरुद्वारा कमेटी प्रतिनिधियों के अनुसार मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने खुद को महिला का परिचित करार देते हुए उसे हिमाचल प्रदेश के कुमारहट्टी स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस मुद्दे पर जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचे गुरुद्वारा सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि उक्त महिला को हिमाचल के बजाय पंचकूला के अस्पताल में शिफ्ट करके यहां मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाए। जिला उपायुक्त ने गुरुद्वारा प्रतिनिधियों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने अस्पताल से भी भागने का प्रयास किया है। बहरहाल हिमाचल के सोलन प्रशासन के साथ बातचीत की जा रही है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵