back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंसक घटनाओं में दिग्विजय सिंह की भूमिका की जांच हो : बीडी शर्मा

भोपाल, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि हिंसक घटनाओं के अंतर्राष्ट्रीय षड़यंत्र हैं, जिसमें दिग्विजय सिंह की क्या भूमिका है, इसकी जांच होनी चाहिए। राज्य के खरगोन सहित कई हिस्सों में रामनवमीं के मौके पर निकलने जुलूसों पर पथराव हुआ था। उसके बाद हिंसक घटनाएं हुई और खरगोन में तो कर्फ्यू तक लगाना पड़ा। स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इन घटनाओं के बाद भाजपा के निशाने पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गुरुवार को दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, हिंसक घटनाओं में अंतर्राष्ट्रीय साजिश है, इसे पीएफआई जैसे संगठन फंडिंग कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह जैसे लेाग देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। इन हिंसक घटनाओं की साजिश में उनकी क्या भूमिका है, इसकी कड़ी जांच होनी चाहिए। शर्मा ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह नक्सलवाद का समर्थन करते हैं, आतंकवाद का भी समर्थन करते हैं, भारत की सेना पर प्रश्न खड़ा करते हैं, ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश की जनता पहले ही नकार चुकी है, लेकिन सोनिया गांधी ने इन्हें आंदोलन का प्रभारी बनाया है, क्योंकि इनके पास इसी तरह के हथकंडे हैं कि देश के खिलाफ कैसे जा सकते हैं, देश के वातावरण को कैसे बिगाड़ सकते हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...