नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड सिंगर-रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में है। मोजेज सिंह निर्देशित और गुनित मोंगा द्वारा निर्मित ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की है और अपने जीवन से जुडे कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। उन्होंने एक विदेशी टूर के दौरान किंग खान के थप्पड़ जड़ने वाले मामले में भी बातचीत की है।
क्या शाहरुख ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़?
बता दें कि मीडिया में यह अफवाह फैली थी की एक यूएस टूर के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने रैपर हनी सिंह की पिटाई कर दी थी, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटे आई थी और अस्पताल में भर्ती होने पड़ा, इलाज के दौरान उन्हें सिर में टांके लगे थे। हालांकि, अपनी हाल ही में रीलीज हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म, यो यो हनी सिंह: फेमस में, रैपर ने इन सभी अफवाह को एक सीरे से नकार दिया है और एक बड़ा खुलासा भी किया है। इन रुमर्स को लेकर हनीसिंह ने कहा अब, नौ साल बाद, मैं आपको सच बताने जा रहा हूं कि वास्तव में क्या हुआ था। हनी ने कहा, कोई नहीं जानता कि अब मैं आपको कैमरे के सामने क्या खुलासा करने जा रहा हूं।
थप्पड़ मारने वाली बात पर क्या बोले हनी सिंह?
सिंगर ने खुलासा करते हुए कहा है कि, किसी ने रुमर्स फैला दी कि शाहरुख खान ने मुझे चाटा मारा। वह आदमी मेरा ख्याल रखता है, वह मुझ पर कभी भी हाथ नहीं उठा सकता। हनी ने फिर आगे कहा, “जब वे मुझे शो के लिए शिकागो ले गए, तो मैंने कहा, ‘मैं परफॉर्म करने के लिए रेडी नहीं हुं’ मुझे यकीन था कि मैं उस शो के दौरान मरने वाला था। उस दौरान सभी ने मुझसे कहा कि मुझे तैयार हो जाना चाहिए, लेकिन मैंने परफॉर्म करने से साफ इनकार कर दिया। मेरे मैनेजर आए और उन्होंने कहा, ‘आप तैयार क्यों नहीं हो रहे हैं. तैयार?’ मैंने कहा, ‘मैं नहीं जा रहा हूं’ मैं वॉशरूम गया, ट्रिमर लिया और मैंने अपने बाल काट दिए, मैंने कहा, ‘अब मैं कैसे परफॉर्म करूंगा?’ हालांकि, इस घटना के बाद रैपर की टीम ने उन्हें टोपी पहनकर परफॉर्म करने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा, “वहां एक कॉफ़ी मग पड़ा हुआ था. मैंने इसे उठाया और अपने सिर पर मार दिया,”
घटना को याद कर हनी सिंह की बहन हुईं इमोशनल
डॉक्यूमेंट्री सीरीज में हनी सिंह के साथ उनकी बहन भी शामिल थीं। उन्होंने भी उस घटना को याद कर भावुक हो गईं। इस घटना पर बहन कहती है कि, “मैं अपने कमरे में थी, उसने उसी दौरान मुझे मैसेज किया कि मेरे साथ कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या आप स्काइप पर आ सकते हैं, और फिर उन्होंने कहा, ‘मुझे प्लीज बचा लो, गुड़िया मुझे प्लीज बचा ले। और फिर उसने फोन काट दिया। मैं (उनकी एक्स पत्नी) शालिनी तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है सीरीज
बता दें कि मोजेज सिंह के निर्देशन में बनी ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को दिखाया गया है। जो कि इससे पहले ऐसे पल कभी न देखे गए है। ये डॉक्यू सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है।





