back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले, सुव्यवस्थित विकास के लिए होंगे हर संभव प्रयास

वाराणसी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शहर और जिले के सुंदर व सुव्यवस्थित विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। सभी लोगों से फीडबैक लेकर कार्य होगा। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर होंगी। उप मुख्यमंत्री मंडल प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार तीन दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग जनहित को लक्ष्य बनाकर कार्य करें। सिगरा स्थित काशी एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। वहां पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस तकनीकी का भरपूर बेहतर उपयोग जनहित के लिए करें। उपमुख्यमंत्री ने संगठनात्मक जानकारी लेने के बाद कहा कि पार्टी में हम सभी कार्यकतार्ओं का दायित्व भले अलग हो लेकिन उद्देश्य एक है। कहा निगरानी रखें कि जनकल्याणकारी योजनाओं का हर जरूरतमंद को लाभ मिले। शीर्ष नेतृत्व की वजह से काशी में मुझे काम करने का अवसर मिला है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना व निस्तारण को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन व सरकार की पूंजी है। आपके मान-सम्मान को झुकने नहीं दूंगा। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵