back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नड्डा के कार्यक्रम में दंत चिकित्सकों ने किया विरोध प्रदर्शन

पणजी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। शहर के एक सिटी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में दंत चिकित्सकों ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क को लेकर बुधवार देर रात को हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन डॉ. अनिल डि सिलवा ने पत्रकारों को बताया कि प्रबंधन शुल्क में हुई वृद्धि को लेकर यहां प्रदर्शन कर इसे सरकार के संज्ञान में लाना था। डॉ. अनिल ने बताया कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क में वृद्धि के अलावा चिकित्सकों ने और भी कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। सरकार द्वारा दंत चिकित्सकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा, अन्य राज्यों में बायोमेडिकल कचरा संग्रह की औसत लागत 600 रुपये प्रति माह है। जहां गोवा में 1,800 रुपये से अधिक है। दंत चिकित्सकों का अचानक विरोध प्रदर्शन उस समय हुआ जब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ-साथ राज्य के शीर्ष भाजपा पदाधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे सहित सरकार के मंत्री समारोह में मौजूद थे। बता दें कि, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...