नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बढ़ती ठंड और घना कोहरा रेल रफ्तार पर असर डाल रहा है। सुबह और रात के समय दृश्यता कई इलाकों में लगभग शून्य तक पहुंच रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ अहम फैसले किए हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल और पंजाब के लिए चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। इनमें कुछ ट्रेनें 28 फरवरी तक और कुछ मार्च के पहले हफ्ते तक नहीं चलेंगी। अगर आप अगले दिनों में कहीं यात्रा करने वाले हैं, तो रेल संचालन और रद्द ट्रेन की लिस्ट अवश्य चेक कर लें। इससे अनावश्यक देरी और परेशानी से बचा जा सकता है।
पटना, हावड़ा, अमृतसर समेत कई प्रमुख रूट्स की ट्रेनें रद्द
कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची में देश के व्यस्ततम रूट्स शामिल हैं, जैसे पटना, हावड़ा, अमृतसर और आनंद विहार। इसका असर रोजाना हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर सीधे पड़ सकता है। विशेषकर बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले लोगों पर इसका असर पड़ेगा, क्योंकि इन रूट्स पर लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें संचालित होती हैं।
घने कोहरे और कम विजिबिलिटी को देखते हुए रेलवे ने यह कदम पूरी तरह सुरक्षा प्राथमिकता के साथ उठाया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस, कैंसिलेशन अपडेट और नया शेड्यूल अवश्य जांच लें। इससे अचानक होने वाली भागदौड़ और असुविधा से बचा जा सकेगा।
कैंसिल ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर -15619/20 कामाख्या-गया एक्सप्रेस (24 फरवरी तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 14523/24 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस (26 फरवरी तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 12873/74 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (27 फरवरी तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 18103/04 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस (27 फरवरी तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 15621/22 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस (27 फरवरी तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 12327/28 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (28 फरवरी तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 22197/98 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस (1 मार्च तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 15903/04 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (1 मार्च तक कैंसिल)
ट्रेन नंबर – 14617/18 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (2 मार्च तक कैंसिल)





