back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद! AI समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

राजधानी दिल्ली में आज ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। Delhi Traffic Police ने ‘AI इम्पैक्ट समिट–2026’ के आयोजन और VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में शनिवार 21 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। Delhi Traffic Police ने ‘AI इम्पैक्ट समिट–2026’ के आयोजन और VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। समिट का आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कुछ मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं।

सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा प्लान

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक आसपास के इलाकों में भारी भीड़ की संभावना है। इसी कारण सुचारू यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ये रास्ते रहेंगे प्रभावित

भारी भीड़ को देखते हुए निम्नलिखित मार्ग प्रभावित रहेंगे. भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, मथुरा रोड इन सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है या यातायात को आंशिक रूप से रोका जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित मार्गों की बजाय इन रास्तों का उपयोग करें. तिलक मार्ग, सिकंदर रोड. रिंग रोड, इन वैकल्पिक मार्गों से यात्रा अपेक्षाकृत आसान और सुगम हो सकती है।

ट्रैफिक पुलिस की खास सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों से बचें। यात्रा की योजना पहले से बनाएं। घर से समय से पहले निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। राजधानी में चल रहे बड़े आयोजन को देखते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को असुविधा न हो।

यहां से पाएं ताजा अपडेट

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 1095 या 011-25844444 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...