back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather Update: अगले 5 दिन में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी में दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अगले 5 दिन बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कोहरे और शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट आई है।

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन वाली ठंड और ज्यादा पड़ने लगी है। राजधानी में सुबह में सूर्य देव खूब चमक रहे हैं, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कल 8 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। असम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिसके असर से असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है।

उत्तर भारत और जम्मू कश्मीर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से दिल्ली-NCR, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे आज 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी असम में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।

12 फरवरी तक बर्फबारी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे जुड़ी ट्रफ के ऊपर एक्टिव है और यह विक्षोभ धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसी के चलते उत्तरी पाकिस्तान में भारी बारिश हुई है, वहीं पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई। राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में -2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

घने कोहरे और कोल्ड वेव का भी अलर्ट

8 फरवरी को एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादातर उत्तर भारत में होगा, वहीं 8-12 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तर भारत हिमालय इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में 8 फरवरी की सुबह घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है

 दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 7 फरवरी की सुबह अधिकतम तापमान 20.02 °C रहा। हवा में 20% है और हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:05 उदय हुआ और शाम 6:04 बजे अस्त होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का रंग, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जाने मौसम का हाल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान तेज धूप और सामान्य से अधिक तापमान महसूस किया गया। हालांकि अब मौसम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...