back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली हिंसा : आरोपित आसिफ इकबाल तान्हा के पते का फिर से सत्यापन करने के निर्देश

नई दिल्ली, 24 जून (हि.स.)। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली हिंसा के आरोपित आसिफ इकबाल तान्हा के जामिया नगर के नए पते का नए सिरे से सत्यापन कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। एडिशनल सेशंस जज अमिताभ रावत ने जांच अधिकारी से 15 जुलाई तक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। दरअसल, पिछले 17 जून को कड़कड़डूमा कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली हिंसा के तीन आरोपितों को रिहा करने का आदेश दिया था। जिन आरोपितों को रिहा करने का आदेश दिया गया था, उनमें आसिफ इकबाल तान्हा के अलावा देवांगन कलीता और नताशा नरवाल शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने मांग की थी कि आरोपितों के जमानतियों के वेरिफिकेशन के लिए तीन दिन का समय दिया जाए। दिल्ली पुलिस की इस मांग को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि जमानत मिलने के बाद वेरिफिकेशन के लिए आरोपितों को जेल में बंद कर नहीं रखा जा सकता है। आसिफ इकबाल तान्हा की ओर से वकील सौझन्य शंकरन ने कहा कि तान्हा आमतौर पर जामिया नगर के अबुल फजल एनक्लेव में रहता है। आरोपित के पास पासपोर्ट नहीं है और उसने अपना फोन नंबर स्पेशल सेल के अधिकारी को दे रखा है। दिल्ली पुलिस की ओर से वकील अमित प्रसाद ने कहा कि तान्हा के झारखंड के पते का सत्यापन कर लिया गया है औऱ दो जमानतियों के स्टेटस का भी सत्यापित कर लिया गया है। अमित प्रसाद ने कहा कि तान्हा का अबुल फजल एनक्लेव शाहीन बाग का पता गलत है और वहां वह कभी नहीं रहा। इस पर शंकरन ने कहा कि तान्हा अपनी गिरफ्तारी के पहले शाहीन बाग वाले पते पर रहता था लेकिन अब उसका किरायानामा समाप्त हो चुका है। इस पर कोर्ट ने तान्हा से उसका पता पूछा। कोर्ट ने तान्हा के दो जमानतियों की ओर से जमानत के रूप में पचास-पचास हजार रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट और राष्ट्रीय लघु बचत योजना की रसीद स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने जांच अधिकारी को तान्हा के रिहायशी ठिकाने का वेरिफिकेशन रिपोर्ट 15 जुलाई तक कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया। आसिफ इकबाल तान्हा जामिया यूनिवर्सिटी का छात्र है। उसे मई 2020 में दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/ पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵