back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली विश्वविद्यालय : अंडर ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिले का आखरी दौर

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय 2021-2022 सत्र के लिए एक नया बैच शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्पेशल कटऑफ के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। 15 नवंबर को छात्रों के पास दाखिले के लिए आवेदन का आखिरी मौका बाकी है। आवेदन का अवसर केवल कुछ ही छात्रों के पास है, वह भी केवल चुनिंदा सीटों पर। वहीं अभी भी बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए उत्सुक हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई स्पेशल कटऑफ के आधार पर 15 नवंबर तक छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता के मुताबिक, 15 नवंबर तक दाखिले का यह आखिरी चांस केवल उन छात्रों के लिए है जो डीयू द्वारा पहले जारी की जा चुकी कटऑफ में दाखिले के लिए योग्य थे, लेकिन किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं ले सके। हालांकि पहले से दाखिला ले चुके छात्र अपना कोर्स या कॉलेज नहीं बदल सकेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय में नए बैच की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रथम वर्ष की ऑनलाइन कक्षाएं 22 नवंबर से शुरू की जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, इन छात्रों की पहली परीक्षा वर्ष 2022 में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं 21 मार्च से 4 अप्रैल के मध्य ली जाएंगी। इनके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की तीसरे, 5वें और 7वें सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से ऑनलाइन आयोजित करने की घोषणा की। नया सत्र शुरू होने के बावजूद यह छात्र कॉलेज नहीं जा सकेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय में इन छात्रों के लिए फिलहाल ऑफलाइन कक्षाएं शुरू नहीं की जाएंगी। ऐसे में छात्रों के समक्ष केवल ऑनलाइन कक्षाओं का ही विकल्प है। दिल्ली विश्वविद्यालय में नियंत्रित तरीके से छात्रों को कैंपस आने की इजाजत दी जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय में भी फिलहाल विज्ञान एवं शोध से जुड़े छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं की इजाजत मिली है। वहीं अन्य विषयों के अधिकांश छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में भी अभी केवल ऑनलाइन कक्षाओं का ही विकल्प मौजूद है। –आईएएनएस जीसीबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...