back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

20 करोड़ की धोखाधड़ी और यौन शोषण के आरोपों में घिरे चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत पर राहत नहीं

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार 26 सितंबर को स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार 26 सितंबर को स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली। फिलहाल कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है और साफ किया कि फैसला आज शाम या फिर कल सुनाया जाएगा। मामला वसंतकुंज स्थित आश्रम की जमीन, करोड़ों की धोखाधड़ी और यौन शोषण से जुड़ा है।

पुलिस का आरोप, फर्जी UN पहचान और करोड़ों की हेराफेरी

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि स्वामी चैतन्यानंद खुद को संयुक्त राष्ट्र (UN) का प्रतिनिधि बताते रहे हैं। उनकी Volvo कार से “39 UN 1” नंबर प्लेट भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास दो पैन कार्ड, दो पासपोर्ट और नकली आधार कार्ड भी मिले हैं। बिना किसी अप्रूवल के कई संपत्तियाँ बेची गईं और 2010 से अब तक करीब 20 करोड़ रुपये एक नए ट्रस्ट में ट्रांसफर किए गए। पुलिस ने कहा कि आरोपी से अभी 20 करोड़ रुपये की रिकवरी होनी है और इसके लिए उन्हें 10 अलग-अलग जगहों पर ले जाना पड़ेगा।

बचाव पक्ष का तर्क- “यह साजिश है”

चैतन्यानंद के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश है। उन्होंने दलील दी कि न तो कोई जमीन बेची गई है और न ही कोई सेल डीड हुआ है। ट्रस्ट पिछले 15 सालों से नियमों के तहत चल रहा है, लेकिन स्वामी के आने के बाद उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। वकील ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता मुरली और उसके साथी ट्रस्ट पर कब्जा करना चाहते हैं। 19 सितंबर को जब स्वामी दिल्ली से बाहर थे, तभी तीन FIR दर्ज कराई गईं ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

यौन शोषण के आरोप भी सामने आए

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें भी दर्ज हैं। इसके अलावा, उनका रामकृष्ण मिशन से जुड़ाव भी रहा है और वहां से जानकारी जुटाई गई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल जमीन और पैसों की हेराफेरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यौन शोषण के गंभीर आरोप भी जुड़े हुए हैं। पूरा विवाद वसंतकुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की जमीन और ट्रस्ट की संपत्ति से जुड़ा है। अब सबकी निगाहें पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर टिकी हैं, जो आज शाम या कल तक आ सकता है। यह मामला केवल धोखाधड़ी और जमीन विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यौन शोषण के आरोपों ने इसे और गंभीर बना दिया है

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Police ने ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान को पकड़ने लिए शुरू किया ऑपेरशन, AAP विधायक की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...