back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली एनसीआरः फिर बदला मौसम, कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश

श्वेतांक नई दिल्ली, 21 मई (हि. स.)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से शुरू हुआ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। रुक-रुककर बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हवा में ठंडक भी है। सुबह एकबार फिर कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बरसात की शुरुआत हुई। बुधवार देर शाम तक राष्ट्रीय राजधानी में ताउते तूफान का असर लगभग खत्म हो गया था और हवाओं ने उत्तर की तरफ रुख कर लिया था। लेकिन शुक्रवार सुबह एकबार फिर तूफान का असर दिखने लगा। स्काइमेट से मिले आंकड़ों के अनुसार पहले ही दिल्ली-एनसीआर मे 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और राजधानी के साछ ही आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश का अनुमान जाहिर किया गया था। जिसके चलते पालम में भी 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह आज भी दिल्ली और इसके आसपास के सटे क्षेत्रों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है। हालांकि यह बारिश लंबे समय तक जारी नहीं रहेगी और उम्मीद करते हैं कि अगले 24 घंटों के बाद मौसम जल्द ही शुष्क हो जाएगा। मौसम साफ होने के बाद उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएँ चलनी शुरू होंगी जिससे न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि चक्रवात ताउते का असर दिल्ली में बुधवार रात तक पूरी तरह पहुंच गया था। जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में व्यापक बारिश देखने को मिली थी।मई महीने में इतनी ज्यादा बारिश सालों पहले हुई थी। लगातार हो रही बरसात के चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री कम रहा जो पिछले 70 वर्षों में सबसे कम है। आपको बता दें कि अभी दिल्ली का तापमान और गिरेगा क्योंकि शुक्रवार को भी ताउते का असर दिख रहा है। आज भी सुबह से बारिश हो रही है जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵