delhi-naqvi-attacked-rahul-gandhi-while-attending-an-event-said-congress-exists-on-ventilator
delhi-naqvi-attacked-rahul-gandhi-while-attending-an-event-said-congress-exists-on-ventilator

दिल्ली: एक कार्यक्रम में शिरकत के दौरान नकवी का राहुल गांधी पर हमला, बोले: कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लंदन में की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हमला बोला है, सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान नकवी ने कहा कि, कांग्रेस का वजूद वेंटिलेटर पर है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि, फैमिली फोटो फ्रेम में फिक्स कांग्रेस में पलायन प्रोग्राम उनकी नीतियों से ज्यादा उनके नेतृत्व की विवेकशून्यता का नतीजा है। हाल ही में राहुल गांधी ने लंदन में थिंक टैंक (विचारक संस्था) ब्रिज इंडिया द्वारा आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन के एक संवाद-सत्र में कहा कि, भारत की आत्मा पर भाजपा का हमला हो रहा है और बिना आवाज की आत्मा का कोई मतलब नहीं है तथा जो हुआ है वह यह है कि भारत की आवाज को कुचल दिया गया है। उनके इसी ब्यान पर लगातार भाजपा कांग्रेस पर निशाना साध रही है, मु़ख्तार अब्बस नकवी ने राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह विदेश जा कर भारत को बदनाम करते हैं, भारत की तुलना पाकिस्तान, श्रीलंका या किसी अन्य देश से करते हैं। कांग्रेस की इसी विचारधारा ने कभी मुल्क की पार्टी कहे जाने वाले दल को ऐसा बना दिया जिसकी पूछ मोहल्ले में भी नहीं है। --आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in