back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Policy: CM केजरीवाल को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, 3 दिनों के लिए CBI को मिली हिरासत

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 3 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 3 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। हालांकि सीबीआई से कोर्ट से 5 दिनों की हिरासत मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सीबीआई को 29 जून की शाम 7 बजे से पहले केजरीवाल को कोर्ट में पेश करना होगा।

कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिनों के लिए सीबीआई रिमांड में भेजा

आपको बता दें कि आज ही दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड मांगी थी। इस मामले में सीबीआई ने सोमवार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से पूछताछ की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार करने की सूचना मिली और बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद सीबीआई ने सीएम केजरीवाल के रिमांड की मांग की थी। जिस पर आज बुधवार को शाम 7 बजें कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। और कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड में भेज दिया।

केजरीवाल की गिराफ्तारी पर सुनीता केजरीवाल बोला था सरकार पर हमला

इससे पहले केजरावाल की गिरफतारी को लेकर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सरकार पर बड़ा हमला बोला था। सुनीता केजरीवाल ने सीएम की गिरफ्तारी को तानाशाही वाला कदम बताया था। और उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा था कि 20जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने इस पर स्टे लगवा दिया। अगले ही दिन CBI ने उनको एक्यूज्ड बना दिया। और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...