back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली वालों सावधान! आज भी कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली के लोगों को मकर संक्रांति के मौके पर पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों को मकर संक्रांति के मौके पर पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 15 जनवरी को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई आंशिक या पूरी तरह प्रभावित रहेगी। यह फैसला अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई और मेंटेनेंस के चलते लिया गया है।

मेंटेनेंस के कारण रोकी जाएगी सप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, हर साल की तरह इस बार भी भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की नियमित फ्लशिंग और सफाई की जाएगी। इसी प्रक्रिया के चलते कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से पानी की सप्लाई बंद या कम की जाएगी। 14 जनवरी को भी पश्चिम और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत रही। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं मुखमेलपुर गांव, न्यू राजिंदर नगर, डबल स्टोरी क्षेत्र, एनपीएल कॉलोनी, पूसा, साउथ पटेल नगर और टोडापुर गांव।

15 जनवरी को इन इलाकों में कटेगी सप्लाई

आज यानी 15 जनवरी को भी कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से मुकंदपुर, झरोदा कलां, नाथूपुरा और प्रधान कॉलोनी के इलाके शामिल हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पहले ही पानी का भंडारण कर लें और पानी का सही इस्तेमाल करें। बोर्ड ने कहा है कि यह असुविधा अस्थायी है और काम पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

आपात स्थिति में टैंकर सेवा उपलब्ध

अगर पानी की ज्यादा दिक्कत हो तो लोग टैंकर सेवा का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए जल बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके लिए नागरिक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं. इदगाह क्षेत्र के लिए 23537397 और 23677129 नंबर जारी किए गए हैं। राजेन्द्र नगर के लिए 28742340 और गुलाबी बाग एवं शास्त्री नगर के लिए 23650040 नंबर उपलब्ध हैं। चंद्रावल डब्ल्यूडब्ल्यू-2 के लिए 23819045, 23818525 और 23810930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। बुराड़ी जल आपातकालीन सेवा के लिए 27619244 नंबर जारी किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...