back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृषि कानूनों को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश करेगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक प्रस्ताव पेश कर सकती है। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, इसके साथ ही, दिल्ली सरकार विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले 700 से ज्यादा किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग करेगी। साथ ही राज्य सरकार पिछले एक साल में प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग करेगी। दिल्ली सरकार इस सत्र में 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाने और गिरफ्तारी की मांग करेगी। इस प्रस्ताव को दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय पेश करेंगे। दिल्ली सरकार ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा था कि विधानसभा का सत्र शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा। विधानसभा ने विधायकों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ सभी कोरोना मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहा है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...