back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार महिलाओं को 8 मार्च से देगी 2500 रुपये महीना, जान लीजिए क्या है सबसे ज़रूरी शर्त

दिल्‍ली सरकार महिला दिवस पर देने जा रही बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लागू करने का पूरा मसौदा तैयार कर लिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में भाजपा की सरकार अपने चुनावी वादों को अमल में लाने की कोशिश में जुट गई है। इसी कड़ी में Women’s Day पर यानी 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना लांच करने की पूरी तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लागू करने का पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। जिसके अनुसार जिन महिलाओं की घरेलू आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है और जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं वे दिल्ली सरकार से 2,500 रुपये प्रतिमाह पाने के लिए पात्र होंगी।

3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए आय 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तैयार मसौदे के नियमों से अनुसार जिन महिलाओं की घरेलू आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है और जो टैक्स नहीं देती हैं, उन्हें दिल्ली सरकार की महिला समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि केवल 18 से 60 साल की ऐसी महिलाएं जो सरकारी नौकरी नहीं करती या कोई अन्य जिन्‍हे सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं होती है, वही इस योजना की लाभार्थी होंगी।

 ऑनलाइन पोर्टल पर होगा रजिस्‍ट्रेशन 

वरिष्‍ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार इस योजना का क्रियान्वित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार करा रही है। जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। अनुमान है कि लगभग 20 लाख महिलाएं पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मदद से सरकार ने शहर में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं का डेटा भी तैयार कर लिया है। 

आधार कार्ड से जुड़ेंगे सभी आवेदन 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोर्टल आवेदनों को आधार कार्ड से भी जोड़ेगा। फॉर्म में नाम, स्थान, पता और बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होगा साथ ही परिवार के सदस्यों का विवरण भी होगा। ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार पहले से विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन जैसी किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहा है और यदि कोई डुप्लिकेट पाया जाता है तो फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

महिलाओं की उम्र सीमा भी तय 

इस योजना में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल नहीं किया जाएगा। क्‍योंंकि सरकार पहले से ही 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

योजना के क्रियान्‍वयन को लेकर हुई चर्चा 

जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की व्यवस्था के संबंध में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की है। इसी दिन इस योजना को शुरू किया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला दिवस के दिन कुछ पात्र महिलाओं को पैसे देने की योजना बना रहे हैं और फिर रजिस्ट्रेशन के साथ ही अधिक पात्र उम्मीदवार इसका लाभ उठा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन शुरू करने का कार्यक्रम उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में होने की संभावना है। इसमें मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शामिल होंगे।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...