back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल में आग के लिए नॉर्थ एमसीडी पर 50 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल में आग लगने के मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आग मामले की जांच के बाद, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में एमसीडी की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है। मंत्री गोपाल राय ने डीपीसीसी जांच रिपोर्ट के आधार पर जुर्माना लगाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां अभी भी काम कर रही हैं। गोपाल राय ने बुधवार को नगर निगम में भ्रष्टाचार को शहर में लैंडफिल पर लगातार आग लगने का एक कारण बताया। बता दें उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल में मंगलवार को भीषण आग लग गई थी। इसी के साथ, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर इस साल आग लगने की तीन घटनाएं हुई हैं। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...