back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Fire News: श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठी लाइब्रेरी, राहत-बचाव कार्य जारी

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी और धीरे-धीरे फैलते हुए तीनों मंजिलों तक पहुंच गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध है। आग सबसे पहले कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी और धीरे-धीरे फैलते हुए पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और 11 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। तीन मंजिल तक फैली आग पर सुबह करीब 9:40 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।

लपटों से धधक उठी इमारत

घटना के वीडियो में कॉलेज की खिड़कियों से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार साफ नजर आया। हालांकि राहत की बात ये रही कि आग लगने के समय लाइब्रेरी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुरुआती तौर पर इसके पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसपर आधिकारिक अपडेट आना बाकी है।

दमकलकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा नुकसान

फायर सर्विस अधिकारियों के मुताबिक, समय पर सूचना और दमकलकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से आग को और फैलने से रोक लिया गया। कूलिंग ऑपरेशन अभी जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के। हालांकि आग काफी भयानक थी और कॉलेज की तीन मंजिलों तक पहुंच गई थी, लेकिन समय पर नियंत्रण पाने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कॉलेज प्रशासन और दमकल विभाग की सक्रियता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन और सतर्कता बेहद ज़रूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵