back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति, आनंद विहार में AQI 400 पार, राजधानी बनी गैस चैंबर

राजधानी दिल्‍ली में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। राजधानी के आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 412 दर्ज किया गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में वायु प्रदूषण ने फिर भयावह रूप ले लिया है। आनंद विहार में सुबह AQI 412 दर्ज किया गया, जिससे हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे हालात स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक हैं और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

यह वायु गुणवत्ता स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, खासकर पहले से बीमार लोगों के लिए। ऐसे में सांस की तकलीफ, फेफड़ों और हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को घर को भीतर रहकर सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

प्रदूषण के बढ़ते संकट के बीच संबंधित एजेंसियों ने इंडिया गेट और अन्य प्रमुख इलाकों में एंटी-स्मॉग गन तैनात कर दी है। वहीं, बढ़ते प्रदूषण के चलते एयर प्यूरीफायर और मास्क की बिक्री में 60-70 प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई है, जो नागरिकों की बढ़ती सतर्कता को दर्शाता है।

प्रदूषण को लेकर सरकार और एजेंसियां एक्टिव 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 412 तक पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण को काबू में करने के लिए दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और शहर के विभिन्न हिस्सों में एंटी-स्मॉग गन का उपयोग शुरू कर दिया गया है।

प्रदूषक कणों को कम करने का प्रयास

ये विशेष मशीनें पानी की बौछारें छिड़ककर धूल और प्रदूषक कणों को कम करती हैं। इंडिया गेट क्षेत्र से सामने आए दृश्य बताते हैं कि एंटी-स्मॉग गन सक्रिय है और सड़कों तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण को कम करने का प्रयास कर रही है, जिससे वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक 

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के इलाके जैसे आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया है। यह उच्च स्तर मुख्यतः यहां की भारी ट्रैफिक और औद्योगिक गतिविधियों के कारण है, जो वायु में हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि, दिल्ली में हर साल सर्दियों के साथ वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। पराली जलाने, वाहनों के धुएं, निर्माण गतिविधियों और औद्योगिक उत्सर्जन जैसे कारण वायु गुणवत्ता को लगातार खराब कर रहे हैं, जिससे शहर में सांस लेने योग्य हवा की कमी बढ़ती जा रही है।

मास्क की बिक्री में 60-70 प्रतिशत वृद्धि

व्यापारियों ने बताया कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार खराब और ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। इसी वजह से एयर प्यूरीफायर और मास्क की बिक्री में 60-70 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों की बढ़ती सतर्कता का पता चलता है।

कनॉट प्लेस स्थित क्रोमा ओडियन के एक विक्रेता ने बताया, “प्रतिदिन कम से कम दो-तीन ग्राहक प्यूरीफायर खरीदने आते हैं और लगभग 20 से अधिक लोगो द्वारा इंक्वायरी होती हैं।” उन्होंने कहा कि हाल के सप्ताहों में एयर प्यूरीफायर की बिक्री में करीब 60-70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

दिल्‍ली में कितना है AQI का स्तर

CPCB के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को श्रेणियों में बांटा गया है: 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...