back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Exit Poll: कितने सही और सटीक है दिल्‍ली Exit Poll, दो बार के आंकड़े दे रहे गंवाही

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज वोंटिग खत्‍म हो चुकी है, नजीते 8 फरवरी को घोषि‍त होंगे। ऐसे में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नजीते भी आ रहे हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 5 फरवरी को वोटिंग खत्‍म हो चुकी है, और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाने है। दिल्‍ली में नई सरकार के गठन के लिए आज सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्‍त हो गई है। वहीं 70 विधानसभा सीटों पर उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। जिसके नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। उससे पहले कई कंपनी और मीडिया सर्वे रिपोर्ट करता है, जो कि, एक एग्जिट पोल के द्वारा चुनावों के नतीजों को अनुमान लगाया जाता है। कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी? ऐसे में ये जान लेना भी जरूरी है कि, पिछली बार 2015 और 2020 में एग्जिट पोल कितने सही और सटीक साबित हुए थे।

साल 2020 के एग्जिट पोल के ज्यादातर नतीजों में आप (AAP) को सरकार बनाते हुए दिखाया जा रहा था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP के लिए सबसे ज्यादा 63 सीटों पर मुहर लगाई थी जबकि 7 सीटें बीजेपी को दी थी। वहीं टाइम्स नाउ ने 47 सीटें जीतने की बात कही थी। उस समय ज्यादातर एग्जिट पोल ने आप को 50 प्‍लस सीटों पर विजय पाने की बात कही थी, जो काफी हद तक सही और सटीक साबित हुआ। हालांकि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया नतीजों के सबसे ज्यादा करीब थी। क्‍योंकि उस समय आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली में 70 में से 62 सीटें जीती थीं। एबीपी ने भी एग्जिट पोल के नतीजें जारी किए थे, जहां आप को 49 से 63 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था और पार्टी ने 62 सीटें जीती भी थीं। इसी तरह इंडिया टुडे- ने आप को 59 से 68 सीटें जीत की भविष्‍यवाणी कि थी। वहीं न्यूज एक्स- पोलस्ट्रेट ने 50 से 56 और रिपब्लिक-जन ने 48-61 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की थी।

पोल ऑफ पोल्स में क्या निकला?

हर पोल की भविष्यवाणी सही और सटीक साबित हुए कई पोल ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूर्ण बहुमत हासिल का अनुमान लगाया था ओर ये आखिरकार सच हुआ। तीन पोल – एबीपी न्यूज , इंडिया टुडे और रिपब्लिक टीवी ने ही अंदाजा लगाया कि AAP फिर से 60 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है।

2015 का एग्जिट पोल भी जानें

पिछले एग्जिट पोल की बात करते साल 2015 में भी 6 बार के पोल ने AAP को स्पष्ट बहुमत हासिल करने का अनुमान लगाया था। इन छह पोल के औसत ने केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली आप पार्टी को कुल 45 सीटों पर, बीजेपी को 24 पर और कांग्रेस को एक पर पीछे छोड़ दिया। जब नतीजे सामने आए तो आम आदमी पार्टी ने 67 सीट जीती थी।

बता दें कि कोई भी पोल एंजेंसी नतीजों का अनुमान लगाने में कामयाब नहीं रही थी। सी वोटर ने 31-39 सीट का अनुमान जताया था। एबीपी नीलसन ने 39 सीट का अनुमान जताया था। इंडिया न्यूज ने सबसे करीबी अनुमान जताया था जिसमें उन्होंने 53 सीटें आम आदमी पार्टी को दी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...