नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी से आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के लिहाज से यह उनकी पहली बड़ी नेता की जीत है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपना चुनाव हार चुके हैं।
कालकालजी सीट से आतिशी ने जीता चुनाव
कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही आतिशी पीछे चल रही थी। बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे थे। लेकिन आखिरी राउंड की वोटों की गिनती के बाद आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है।
रमेश बिधूड़ी का बयान बना हार की वजह?
रमेश बिधूड़ी की हार को उनके उस अभद्र बयान को बताया जा रहा है। बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने विवादास्पद बयान देते हुए आतिशी के नाम पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने काग्रेंस सांसद प्रियंका गांधी पर भी अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों की तरह बनवा देंगे।
दिल्ली में आप के अधिकतर दिग्गज हारे
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के बड़े बड़े चेहरे अपना चुनाव हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से बीजेपी के परवेश वर्मा ने AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है। परवेश वर्मा ने करीब 3100 वोटों से केजरीवाल को हरा दिया है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी अपना चुनाव नहीं बचा सके और करीब 600 वोटों से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह से हार गए। राजेंद्र नगर से मौजूदा विधायक दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार चुके हैं।





