back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, सुबह-सुबह डोली धरती

आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Earthquake in Delhi: सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर धरती हिलने से लोग सहम गए और कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

2.8 तीव्रता का रहा भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है. भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में बताया गया है, जबकि इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। कम गहराई में आए भूकंप की वजह से झटके हल्के होने के बावजूद साफ महसूस किए गए। सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोग डर गए. कई लोगों ने बताया कि उन्हें कुर्सी, पंखे और खिड़कियां हिलती हुई महसूस हुईं। कुछ इलाकों में लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से भूकंप की जानकारी लेने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. प्रशासन ने फिलहाल किसी भी नुकसान की पुष्टि नहीं की है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन की लोगों से अपील

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आता है, इसलिए यहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हल्के भूकंप आम तौर पर ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर भविष्य में तेज झटके महसूस हों तो खुले स्थान पर चले जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। भूकंप के झटके एक बार फिर याद दिलाते हैं कि दिल्ली-एनसीआर भूकंप संवेदनशील जोन-4 में आता है और यहां भूकंप के बड़े झटके कभी भी आ सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵