नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली के करीब 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। इस धमकी ने कॉलेज प्रशासन और छात्रों में दहशत फैला दी। चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत कई नामी कॉलेज इस लिस्ट में शामिल थे। हालांकि दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी निकली है।
ई-मेल से मचा हड़कंप
बुधवार सुबह कई कॉलेजों को एक ही तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में लिखा था कि कॉलेजों में बम लगाए गए हैं और जल्द विस्फोट हो सकता है। जैसे ही यह मेल कॉलेज प्रशासन तक पहुंचा, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
खबर अपडेट की जा रही है…




