नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। ये धमकी गाजियाबाद से एक अज्ञात कॉलर ने दी थी, गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को सूचना दी और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कॉलर फरार, फोन स्विच ऑफ
पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला कॉलर अभी फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। अब कॉलर की लोकेशन और पहचान पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू की गई है। दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस मिलकर इस केस की जांच कर रही हैं।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई
रेखा गुप्ता को मिली इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए Z+ सुरक्षा में और मजबूती दी गई है। दिल्ली पुलिस ने उनके घर और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब रेखा गुप्ता की अगुआई वाली बीजेपी सरकार ने दिल्ली में 100 दिन पूरे किए हैं। इन 100 दिनों में सरकार ने सड़क, यातायात और आधारभूत ढांचे पर फोकस करते हुए कई योजनाएं शुरू की हैं।
‘केंद्र-राज्य के तालमेल से हो रहे विकास कार्य’
रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दिल्ली के लिए कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिलाई है। इनमें फ्लाईओवर निर्माण, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, और कॉलोनियों के पुनर्विकास से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में भारत में कई बम धमकी या हत्या की धमकियों की खबरें सामने आई हैं। 2024 में अब तक सबसे ज्यादा फर्जी धमकियां मिली हैं, खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर। एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में भारत को 1,019 फर्जी बम धमकियां मिलीं जबकि 2018 से 2022 तक ये आंकड़ा सिर्फ 330 था धमकियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: X पुलिस का कहना है कि जो भी इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी रखता हो, वह गोपनीय रूप से जानकारी साझा कर सकता है। अपराधी की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही इस केस में आरोपी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।





