नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपना 51वां जन्मदिन हरियाणा के जुलाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया। उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को यहीं हुआ था। इस खास मौके पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार ने भी इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कई राजनीतिक नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। रेखा गुप्ता के स्वागत के लिए गांव को फूलों और पोस्टरों से सजाया गया था। लोगों ने पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया। इस मौके पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिससे माहौल एकदम त्योहार जैसा बन गया।
हरियाणा सरकार ने दीं कई सौगातें
रेखा गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने गांव नंदगढ़ के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें शामिल हैं गांव में नया स्वास्थ्य केंद्र महिला कॉलेज की स्थापना सड़क और बिजली परियोजनाएं युवाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग सेंटर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा,”आज मैं जहां भी हूं, उसकी जड़ें इसी गांव में हैं। यहां का प्यार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।
PM मोदी ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। दिल्ली की सेवा में वह हमेशा सक्रिया रही हैं। मुख्यमंत्री के रूप को उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। ईश्वर उनहें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। पीएम के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी दी बधाई
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होनें लिखा की दिल्ली की मुख्यमंत्री, हरियाणा की बेटी श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं एवं बधाई। आपका कुशल नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण राजधानी में सुशासन और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों और दिल्ली के विकास में अपना योगदान देती रहें।





