नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। यह पिछले तीन सालों में अप्रैल का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग IMD ने दिल्ली में लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पालम, आयानगर, रिज और लोधी रोड जैसे चार बड़े मौसम केंद्रों ने गर्म हवाओं की पुष्टि की है।
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
IMD के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली की नमी 51% रही और एक्यूआई 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
लखनऊ में झमाझम बारिश से मिली राहत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में बारिश शुरू हो गई। चारबाग, हजरतगंज, गोमती नगर, आलमबाग, अलीगंज और इंदिरा नगर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ठंडी हवाओं और बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी। राजस्थान: राज्य के कई जिलों में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बाड़मेर में पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। पिलानी, फलौदी, चूरू, बीकानेर और जयपुर में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में यहां गर्मी और लू का असर बना रहेगा, लेकिन 10 और 11 अप्रैल को बारिश से कुछ राहत मिल सकती
गुजरात में देश का सबसे गर्म शहर
कांडला में बुधवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा राजकोट, अमरेली, सुरेंद्रनगर और पोरबंदर में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा। पोरबंदर में सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक तापमान दर्ज हुआ।
मध्य भारत और महाराष्ट्र भी झुलसा
अकोला और जलगांव में 43.7 डिग्री, मालेगांव में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश: रतलाम में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। होशंगाबाद में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और सोलन जैसे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना है। अगले दो दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में 10 अप्रैल से गर्मी कुछ कम हो सकती है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 14-15 अप्रैल को फिर गर्म हवाएं चल सकती हैं।





