back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अब दक्षिणी, पूर्वी निगम के महापौर से कहा : अतिक्रमण पर चलवाएं बुलडोजर

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में बुलडोजर को लेकर लगातार सियासत तेज होने लगी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में कार्रवाई के बाद उन्होंने अब दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली महापौर को पत्र लिखकर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने को कहा है। आदेश गुप्ता ने महापौर को लिखे पत्र में कहा है, आपके क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को स्थानीय विधायक एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं को संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इन्होंने दिल्ली में आपके अधिकार क्षेत्र में बड़ी संख्या में अतिक्रमण किया हुआ है। इन असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर बुलडोजर चलवाया जाए एवं सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला, जिसके बाद तमाम राजनीतिक पार्टियां भाजपा की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने में लगी हुई हैं। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (दिल्ली) के अध्यक्ष कलीमुल हफीज ने आदेश गुप्ता पर हमला बोलते हुए कहा, उनका फिर तबाही का आदेश, भाजपा फिर दिल्ली को जलाने की साजिश कर रही है, सवाल यह है कि एमसीडी किस मजबूरी के तहत आदेश गुप्ता का आदेश मान रही है और दिल्ली के सीएम मौन हैं। सच्चाई ये है कि भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं है। –आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...