नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग रिसर्च के अनुसार शनिवार को राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। मुंबई में एयर क्वालिटी इंडेक्स 179 रहा है। मरीन ड्राइव में इमारते नहीं दिखाई दे रही हैं। मुंबई की हवा दिल्ली से खराब है।
आजतक की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में स्मोग के कारण धुंध छाई हुई है। हालात इतने खराब है कि मरीन ड्राइव में इमारतें नजर नहीं आ रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है हालात हो सकते हैं और खराब
विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और इसके मद्देनजर दिल्ली में स्थिति और खराब हो सकती है। हालांकि पिछला चार दिनों के मुकाबले शुक्रवार को AQI में हल्का सुधार दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को भी थी स्थिति खराब
दिल्ली के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, मुंडका, वजीरपुर, में शुक्रवार को एयर क्वालटी इंडेक्स बहुत खराब दर्ज किया गया था। साथ ही 32 मॉनिटरिंग स्टेशनों में हवी का गुणवत्ता खराब थी। हालांकि ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद एयर क्वालिटी मॉडरेट कैटेगरी में थी।
दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध
आने वाले दिनों में पराली जलाने के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। खराब एयर क्वालिटी के मद्देनजर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी, 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखों के बनाने, स्टोर करने, बेचने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित और फोड़ने पर रोक लगा दी है। यह दिल्ली सरकार के 21 पॉइंट विंटर एक्शन प्लान का भाग है। इतना ही नहीं यमुना के पानी में भी सफेद झाग आने लगे है। दिल्ली की हवा के साथ पानी भी प्रदूषित हो गया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण एयर की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके मद्देनजर GRAP स्टेज 2 को लागू कर दिया गया है। यह चार चरणों में वर्गीकृत किया जाता है- स्टेज I – ‘खराब’ (AQI 201-300), स्टेज II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400), स्टेज III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450), स्टेज IV – ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450)।




