नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में एयर क्लाविटी इंडेक्स के स्तर में प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली का AQI 340 पर पहुंच गया है। दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे खराब श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ ही आनंद विहार, ITO, मंदिर मार्ग, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, आर के पुरम, लोनी, सिरीफोर्ट एयर क्वालिटी में प्रदूषण का स्तर 301-400 पर पहुंच गया है।
लेफ्टीनेंट गवर्नर ने खराब एयर क्वालिटी को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
दिल्ली में खराब होती एयर क्वालिटी को लेकर लेफ्टीनेंट गवर्नर वी के सक्सेना ने इसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, ‘एक बार फिर से विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। यहां पर रहने वाले लोग विशेषकर गरीब लोगों की जिंदगी खराब हो रही है।यह स्थिति पिछले दो सालों से हो रही है। मेरे कार्यकाल में मैने कई मौकों पर स्थिति की समीक्षा की है।’
दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध
आने वाले दिनों में पराली जलाने के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। खराब एयर क्वालिटी के मद्देनजर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी, 2025 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखों के बनाने, स्टोर करने, बेचने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित और फोड़ने पर रोक लगा दी है। यह दिल्ली सरकार के 21 पॉइंट विंटर एक्शन प्लान का भाग है। इतना ही नहीं यमुना के पानी में भी सफेद झाग आने लगे है। दिल्ली की हवा के साथ पानी भी प्रदूषित हो गया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है जिस कारण एयर की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके मद्देनजर GRAP स्टेज 2 को लागू कर दिया गया है। यह चार चरणों में वर्गीकृत किया जाता है- स्टेज I – ‘खराब’ (AQI 201-300), स्टेज II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400), स्टेज III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450), स्टेज IV – ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450)।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe





