नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली की हवा शनिवार सुबह फिर खतरे के स्तर पर पहुंच गई। AQI 439 दर्ज किया गया, जो हैजर्डस श्रेणी में आता है। हवा में PM2.5 का स्तर 294 और PM10 का 390 माइक्रोग्राम पहुंच गया, जो सामान्य सीमा से कई गुना ज्यादा है। ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
अगले 3-4 दिनों तक प्रदूषण से राहत नहीं
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार हवा की स्थिति अभी नहीं सुधरेगी। 27-28 नवंबर के बाद हवा की गति बढ़ने की उम्मीद तब प्रदूषित कण हटने में मिल सकती है थोड़ी राहत बारिश की कोई संभावना नहीं, इसलिए दिसंबर के पहले हफ्ते तक ही स्थिति सुधरने की उम्मीद डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि घर से कम ही बाहर निकलें जिनको दमा, सांस और हृदय संबंधी बीमारी है, विशेष सावधानी बरतें बाहर जाने पर N95 या अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ धुंध और स्मॉग भी गहराता जा रहा है। न्यूनतम तापमान करीब 12°C अधिकतम तापमान 25°C के आसपास सुबह-शाम विजिबिलिटी प्रभावित धीमी हवा प्रदूषण को जमीन पर ही जमा रख रही है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।
सरकार के उपाय जारी, लेकिन प्रदूषण नहीं थमा
प्रदूषण कम करने के लिए GRAP-3 लागू है और कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन हवा अभी भी जहरीली है। नवम्बर अंतिम सप्ताह तक आते-आते ठंड और बढ़ जाएगी. अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जबकि रात में और गिर सकता है. सुबह और शाम धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी। हवा की गति बेहद धीमी है, जिस कारण हवा प्रदूषित ही रहेगी। बता दें कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए ग्रैप-3 समेत कई उपाय किए हैं, लेकिन AQI का लेवल अभी भी खतरे के निशान से लगातार ऊपर है। लिहाजा एडवाइजरी का पालन करें, जरुरी काम हो तभी बहर निकलें. जबकि बाहर जा रहे हैं तो मेट्रो,सार्वजनिक परिवहन या ई-वाहन का उपयोग करे।





