back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देहरादून रेलवे स्टेशन पर सांप्रदायिक झड़प और तोड़फोड़ मामले में 100 से ज्यादा के खिलाफ FIR

मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। देहरादून पुलिस ने कहा कि यह तोड़फोड़ बजरंग दल के नेता विकास वर्मा और आजाद समाज पार्टी के नेता आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में की गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देहरादून रेलवे स्टेशन पर सांप्रदायिक झड़प और तोड़फोड़ के मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। देहरादून पुलिस ने कहा कि यह तोड़फोड़ बजरंग दल के नेता विकास वर्मा और आजाद समाज पार्टी के नेता आसिफ कुरैशी के नेतृत्व में की गई। मामला अंतरधार्मित रिश्ते से जुड़ा हुआ है।

लड़की से मिलने आया था युवक

देहरादून के स्टेशन पर युवक लड़की से मिलने के लिए आया था। इस बात की सूचना मिलने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

निजी वाहन और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई

दोनों पक्षों के बीच में हुए पथराव के कारण कुछ लोगों के निजी वाहन और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के ASP अजय सिंह और सीमियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

कानून व्यवस्था को हाथ में न ले: पुलिस

पुलिस ने कहा कि कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश ना करें। अगर ऐसा कुछ किया गया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस दौरान जिन लोगों ने कानून को हाथ में लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लड़की-लड़की दोनों को अलग जगहों पर रखा गया है

लड़का और लड़की दोनों को GRPऔर RPF थाने में अलग-अलग जगह पर रखा गया है। स्टेशन पर हुई पत्थरबाजी की पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से हाहाकार, कई दुकानें बहीं, दो लोग लापता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में देर रात बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...