back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी का जन्मदिन बना मातम, विरार में बिल्डिंग गिरने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, जमीन मालिक पर FIR दर्ज

मुंबई के विरार इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। विजय नगर के रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के विरार इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। विजय नगर के रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे से ठीक 5 मिनट पहले जॉयल परिवार अपनी मासूम बेटी उत्कर्षा का पहला बर्थडे मना रहा था। केक काटा, फोटो खींची गईं और रिश्तेदारों को भेजी गईं। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद पूरा घर मलबे में बदल गया। इस हादसे में मासूम उत्कर्षा और उनकी मां आरोही की मौत हो गई, जबकि पिता ओंकार अब तक लापता हैं।

15 लोगों की मौत, कई घायल

अब तक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं जिन्हें विरार और नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन की दो टीमें, वसई-विरार महानगरपालिका और स्थानीय पुलिस लगातार राहत-बचाव अभियान चला रही हैं। 30 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है लेकिन मलबा हटाने का काम अब भी जारी है।

स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत

एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए 7 लोगों को मलबे से जिंदा निकाल लिया। इनमें से कुछ को हल्की चोटें आईं।

अवैध निर्माण पर फिर उठे सवाल

विरार और वसई इलाके में अवैध और अनधिकृत इमारतों का जाल लगातार फैल रहा है। हादसे के बाद फिर से प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। सिर्फ 15 दिन पहले भी इसी इलाके में अवैध निर्माण की वजह से दो मजदूरों की मौत हुई थी। इसके बावजूद कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

बिल्डर और जमीन मालिक पर केस दर्ज

विरार पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बिल्डर नितल गोपीनाथ साने और जमीन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस महाराष्ट्र प्रादेशिक नगररचना अधिनियम की धारा 52, 53, 54 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह हादसा सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए बड़ा सबक है कि अवैध निर्माण किस तरह लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: लेंटर ढहा, तीन मंजिलें गिरीं; चार मजदूरों की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र स्थित नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को निर्माण कार्यों में हुई गंभीर लापरवाही एक बड़े...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵