cyprus-denies-sending-russian-made-weapons-to-ukraine
cyprus-denies-sending-russian-made-weapons-to-ukraine

साइप्रस ने यूक्रेन को रूस निर्मित हथियार भेजने से इनकार किया

निकोसिया, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। साइप्रस रूस में बने हथियार यूक्रेन भेजने के अमेरिका के सुझाव को स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि इससे उसकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी। रक्षा मंत्री चारलाम्बोस पेट्रिड्स ने मंगलवार को यहां यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रिड्स प्रेस रिपोटरें का जवाब दे रहे थे कि अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों ने साइप्रस सरकार के समक्ष आवाज उठाई थी कि क्या वह यूक्रेन को सभी या रूसी निर्मित हथियारों के हिस्से को स्थानांतरित करने के लिए तैयार होगी या नहीं? उन्होंने कहा कि कानूनी समस्याएं इस शर्त के कारण भी उत्पन्न हो सकती हैं कि रूस से खरीदी गई सैन्य प्रणालियां तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) को नहीं बेची जा सकतीं। पेट्रिड्स ने कहा कि रूस पर यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद साइप्रस वर्तमान में अपने रूसी निर्मित हथियारों के रखरखाव से संबंधित समस्याओं में व्यस्त है। साइप्रस वर्तमान में दो प्रकार के रूसी-निर्मित एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम का उपयोग करता है, जो 1974 में अमेरिका द्वारा साइप्रस पर हथियार प्रतिबंध लगाने के बाद प्राप्त किए गए थे। --आईएएनएस एकेके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in