back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, छठ पर्व पर बिहार में भी अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ‘मोंथा’ का पूर्वी भारत में खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 27 अक्टूबर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन चुका है, जो 27 अक्टूबर तक चक्रवात का रूप ले सकता है। इसके असर से सोमवार से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है, जिससे छठ पर्व पर मौसम प्रभावित हो सकता है।

तमिलनाडु और बिहार तक दिख सकता है प्रभाव

भुवनेश्वर मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यह मौसम प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही है। बंगाल से सटे होने के कारण इसका प्रभाव बिहार और झारखंड के कई इलाकों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्से में भी एक नया दबाव क्षेत्र बन रहा है। वहीं, उत्तर-पूर्व मॉनसून के सक्रिय होने और हाल में हुई भारी बारिश से कावेरी डेल्टा क्षेत्र की फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव से तमिलनाडु के तटीय और भीतरी जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। बता दें कि ‘मोंथा’ नाम थाईलैंड द्वारा सुझाया गया है, जिसका अर्थ थाई भाषा में “सुगंधित फूल” या “सुंदर फूल” होता है।

तमिलनाडु के कई इलाकों में झमाझम बारिश 

उत्तर-पूर्व मॉनसून के सक्रिय होने के कारण तमिलनाडु के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर बाढ़, राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

इधर, विपक्षी दलों ने सरकार पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि प्रशासन ने बारिश से पहले पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। उनके अनुसार, डेल्टा क्षेत्र के कई प्रत्यक्ष खरीद केंद्रों (डीपीसी) पर किसानों का धान बारिश में भीग गया है, जिससे अनाज खराब होने और किसानों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। राज्य की मांग पर केंद्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की एक विशेषज्ञ टीम को भेजा है। यह टीम मौके पर जाकर यह तय करेगी कि धान की नमी की सीमा को 17% से बढ़ाकर 21% किया जा सकता है या नहीं, ताकि भीगी फसल की खरीद शीघ्रता से की जा सके और किसानों को राहत मिल सके।

केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर

रातभर हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते केरल के कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए और बिजली के तार टूट गए, जिससे घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा तथा बिजली आपूर्ति और यातायात दोनों बाधित हुए। लगातार जारी बारिश के कारण राज्य के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने स्थिति को देखते हुए शुक्रवार सुबह सात बजे से अगले तीन घंटे के लिए राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...