back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyclone Biparjoy Update: अगले 24 घंटे समुद्र के तटीय क्षेत्रों के लिए खतरनाक, पांच दिनों का अलर्ट जारी

अरब सागर के ऊपर करीब तीन घंटे तक तेज तूफान रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने 2020 में इस नाम को अपनाया।

नई दिल्ली, (हिंदुस्थान समाचार)। पूर्वी मध्य सागर के ऊपर उठा गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है। इससे समुद्र की तटीय क्षेत्रों में तबाही मच सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के गुरुवार के ताजा अपडेट के अनुसार बिपरजोय धीरे-धीरे उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

गोवा और मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर

विभाग के अनुसार फिलहाल यह गोवा से करीब 860 किमी. पश्चिम दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 900 किमी. दक्षिण पश्चिम में है। यह और तेज होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस तूफान की वजह से अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जो मछुआरे समुद्र में गए हैं उन्हें तुरंत लौट आने की सलाह दी गई है।

बिपरजॉय नाम कैसे पड़ा ?

बांग्लादेश ने चक्रवात को ‘बिपरजॉय’ नाम दिया है, जिसका बंगाली में अर्थ है “आपदा”। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को सदस्य राष्ट्रों द्वारा प्रदान किए गए नामों के आधार पर वर्णानुक्रम में नाम दिया जाता है ताकि अन्य चक्रवातों के बीच कोई भ्रम न हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम की सड़कें बनीं तालाब, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आसमान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵