नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट भी सीधे CTET की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 14-15 दिसंबर को होना है।
CTET दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार अपने हॉल टिकट रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से देख सकते हैं। इसके लिए परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड 12 और 13 दिसंबर को जारी किए जा रहे हैं।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स है
सीबीएससी ने CTET सिटी स्लिप में जानकारी दी थी कि CTET एडमिट कार्ड परीक्षा डेट से दो दिन पहले 12 दिसंबर को जारी हो चुके हैं। ऐसे में आज और कल अभ्यर्थी परीक्षा तिथि के मुताबिक उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, जिसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैलिड आईडेंटी प्रूफ भी साथ लेकर जाना होगा।
CTET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– CTET दिसंबर 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ओपन करें।
– न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में टॉप पर CTET 2024 Admit Card Download के लिंक पर क्लिक करें।
– अभ्यर्थी अपना रोलनंबर और पासवर्ड डालें।
– सब्मिट करने के बाद एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल कर साथ रख लें।




