back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर क्रिकेटर्स का फूटा गुस्‍सा, सोशल मीडिया पर जानिए किसने क्या कहा?

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुना ताे दिल टूट गया।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश सदमे में है, तो वहीं क्रिकेट जगत में भी गुस्‍सा है। क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। बता दें बीते दिन जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की विंग ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ यानी TRF ने ली है। शुभमन गिल के अलावा पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने भी इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना से सभी क्रिकेटर्स शॉक में है, उन्‍होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्‍स पर पोस्‍ट कर गुस्‍से से भरे मैसेज पोस्‍ट किए हैं। 

”हिंसक घटनाओं के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है”

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुना ताे दिल टूट गया। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस तरह की हिंसक घटनाओं के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है।”

क्रिकेटर पार्थिव पटेल बोले- जिम्मेदारों को सजा मिलनी चाहिए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने एक्स पर लिखा कि आज कश्मीर में जो कुछ हुआ उसे सुनकर मैं स्तब्ध और क्रोधित हूं। जिम्मेदारों को सजा मिलनी चाहिए, मुझे यकीन है कि उन्हें सजा मिलेगी। मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं…।”

गौतम गंभीर और हरभजन सिंह ने निकाली भड़ास 

पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी हमले पर गुस्‍सा जाहिर करते हुए लिखा कि मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा।” वहीं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा कि “मेरी संवेदना उन सभी परिवारों के साथ है जिन्होंने इस नृशंस हमले में अपनी जान गंवाई। इसे माफ नहीं किया जा सकता। “

इन क्रिकेटरों ने भी जताया दुख

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने लिखा कि “पहलगाम में हुए हमले में मारे गए लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं आशा करता हूं कि जिम्मेदारों को जल्द ही पहचाना जाएगा और उन्हें वह सजा दी जाएगी जो वह डिजर्व करते हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...