नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और यूपी के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबर सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की सगाई होने का दावा किया गया है। हालांकि, सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने इस खबर को झूठी और फर्जी बताया है। उन्होने ने कहा है कि, हम इस रिश्ते पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहे है, ये शादी का मामला है इसलिये अभी बहुत कुछ सोच समझकर फैसला लेना होगा। लेकिन इन दोनों की सगाई की खबरें गलत है।
रिश्ते पर गंभीरता से सोच-विचार कर रहे हैं – तूफानी सरोज
समाजवादी पार्टी के विधायक और उत्तरप्रदेश के मछली शहर से सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा, कि हमारे बड़े दामाद ने उनके पास रिंकू और प्रिया के रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने आगे कहा कि, हम इस रिश्ते पर गंभीरता से सोच-विचार कर रहे हैं। ये शादी का मामला है इसलिए अभी बहुत कुछ सोच-समझकर निर्णय लेना होगा, लेकिन इस बीच दोनो की सगाई की खबरें झूठी ओर फर्जी है। ऐसी अफवाह से बचें ये सच्चाई नहीं है।
शादी के झूठे दावों को खारिज किया
सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता की ये प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है जब भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि सपा विधायक और प्रिया के पिता ने इन खबरों को फर्जी करार दिया है। और शादी के झूठे दावों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई नहीं हुई है। इन दोनों की शादी की बात ही हुई थी जिस पर विचार किया जा रहा है।
2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बनी
बता दें कि, प्रिया सरोज (Who is Priya Saroj) ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया सरोज वाराणसी में जन्मी है, प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली में एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से BA की पढ़ाई की।





