back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीआई और ईडी निदेशक के कार्यकाल को बढ़ाने का सीपीएम सदन में विरोध करेगी

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो ने केंद्र सरकार की सीबीआई, आईबी, रॉ और ईडी के निदेशकों के कार्यकाल को दो से पांच साल तक बढ़ाने की अनुमति देने वाले दो अध्यादेशों को रदद् करने की मांग करते हुए इसका संसद के शीतकालीन सत्र में विरोध करने का ऐलान किया है। सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ सरकार सीबीआई और ईडी दोनों का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रही है। ऐसे में ये एजेंसियां केंद्र की राजनीतिक शाखा के रूप में उपयोग हो रहीं हैं। विपक्षी दलों के नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। यह कदम इन एजेंसियों की स्वायत्तता को नष्ट करने और प्रमुख अधिकारियों को पक्षपाती बनाने के लिए उठाया जा रहा है। सीपीएम ने कहा कि यह निंदनीय है कि ये अध्यादेश 29 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर प्रख्यापित किए गए हैं। बीजेपी का यह नियमित तौर पर अध्यादेश राज के मार्ग का सहारा अलोकतांत्रिक है। इन अध्यादेशों का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश को भी दरकिनार करना है, जिसमें कहा गया था कि किसी भी कार्यकाल का विस्तार छोटी अवधि के लिए नहीं होना चाहिए और चल रही जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए केवल दुर्लभ और असाधारण परिस्थितियों में ही ऐसा होना चाहिए। इन अध्यादेशों के साथ केंद्र सरकार अब सरकारी एजेंसियों को तीन साल का विस्तार दे सकती है। सीपीआईएम के पोलित ब्यूरो ने केंद्र से मांग की है कि इन अध्यादेशों को रद्द किया जाए। इन अध्यादेशों को कानून में बदलने के कदम का सीपीआईएम सांसद संसद में विरोध करेंगे। इसके पहले कांग्रेस पार्टी भी केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर चुकी है कांग्रेस ने कहा कि केंद्र का यह कदम बेहद पक्षपाती है एजेंसियों के दुरुपयोग करने की मंशा से यह अध्यादेश लागू किया जा रहा है। वहीं इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शीतकालीन सत्र में राज्यसभा में वैधानिक प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया है। –आईएएनएस पीटीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...