back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की रिपोर्ट जमा करने का बढ़ाया समय, कमिश्नर अजय को हटाया (लीड-1)

वाराणसी, 17 मई (आईएएनएस)। ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की रिपोर्ट जमा करने का समय अदालत ने दो दिन बढ़ा दिया है। न्यायालय की तरफ से बने कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। सर्वे करने वाली टीम ने कोर्ट को जानकारी दी कि इसकी विस्तृत सर्वे रिपोर्ट को एकत्रित करने में थोड़ा वक्त लगेगा। इसी कारण कोर्ट ने उनको दो दिन में सर्वे रिपोर्ट कोर्ट को पेश करने का समय दिया है। इसके साथ ही बाकी दो कमिश्नरों को सर्वे रिपोर्ट को दो दिन में पेश करने की मोहलत दी है। अजय मिश्रा को कमीशन की कार्रवाई को सार्वजनिक करने के आरोप में हटाया गया है। अब अजय सिंह और विशाल सिंह कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे। अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे कोर्ट की गोपनीयता भंग हो। मुझे विशाल जी के आरोप पर हटाया गया। कोर्ट के आदेश का मैं सम्मान करूंगा लेकिन इस बात का कष्ट हमेशा रहेगा कि विशाल जी ने अपनी महत्वाकांक्षा पूर्ण करने के लिए मुझे नीचा दिखाया है। कमीशन की कार्रवाई के लिए अदालत की ओर से नियुक्त असिस्टेंट एडवोकेट कमिश्नर अजय सिंह ने कहा कि आज सर्वे रिपोर्ट जमा करने का आदेश कोर्ट ने दिया था, लेकिन एडवोकेट कमिश्नर की ओर से अभी पूरी रिपोर्ट नहीं तैयार हो सकी है। हम लोगों ने आज कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर दूसरे दिन की तारीख देने का अनुरोध किया। कोर्ट से हमको दो दिन में रिपोर्ट पेश करने की मोहलत मिली है। हम दो दिन बाद कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश कर देंगे। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान सैकड़ों फोटो और कई घंटे के वीडियो हैं। इन सभी को देख-समझ कर रिपोर्ट को तैयार करने में समय लगेगा। असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे तीन दिन यानी 14 से 16 मई तक चला। अभी तक इसकी 50 प्रतिशत रिपोर्ट ही तैयार हो सकी है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵