back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार, जसोला इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ आज चलेगा निगम का बुलडोजर

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की कवायद तेज कर दी है। निगम प्रशासन आज सरिता विहार और जसोला इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्रवाई की शुरूआत करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 101 एस सरिता के विहार इलाके में अतिक्रमण करने वालों पर आज बुल्डोजर का पंजा कसेगा। वार्ड नंबर 101 एस सरिता विहार के पॉकेट सी, डी, ई, के ,एल, एम और एन सरिता विहार और जसोला मेट्रो स्थित जसोला गांव इलाके में आज निगम अपनी कार्रवाई शुरू करेगा। हालांकि बुधवार को ही निगम मेयर ने मदनपुर खादर, सरिता विहार और जैतपुर के इलाके का दौरा किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। एसडीएमसी के मेयर मुकेश सूर्यण ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि, निगम उन लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करेगा जिन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है। दरअसल दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा के बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीनों निगमों को पहले अतिक्रमण को लेकर पत्र लिखा था। इसी पत्र के बाद जहांगीरपुरी इलाके में निगम की कार्रवाई के बाद तीनों निगमों ने अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहीम को तेज कर दिया है। हालांकि जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिसके बाद उस इलाके में इस कार्रवाई को रोका गया है। लेकिन निगम अब अब शाहीन बाग, सरिता विहार के स्थानीय इलाके में यह बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है। –आईएएनएस एमएसके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...