back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में कोरोना का कहर होने लगा खत्म

रांची, 15 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना का कहर कम होते नजर आ रहा है। झारखंड में कोरोना के नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 483 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान मंगलवार सुबह तक 151 नए केस मिले हैं।वैसे राज्य में कोरोना से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में एक मरीज की मौत भी हुई है। राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 12,बोकारो से चार, चतरा से तीन, देवघर से तीन, धनबाद से 23 और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 27 नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से तीन, गिरिडीह से पांच,गोड्डा से सात,गुमला से 12,हजारीबाग से 15,जामताड़ा से आठ, कोडरमा से एक और लातेहार से पांच नए मरीजों की पहचान हुई है। उधर, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन,रामगढ़ से पांच, सरायकेला से चार, सिमडेगा से चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से छह मरीजों के मिलने की जानकारी है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीज 3 लाख, 43 हजार, 609 गये हैं। राज्य में अबतक कुल 91 लाख , 40 हजार, 410 लोगों की जांच की गयी है। इनमें 3 हजार 062 सक्रिय मरीज मिले हैं। जबकि 3 लाख, 35 हजार, 462 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 085 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.62 प्रतिशत है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं। अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में राजधानी में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। रांची में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार,164 है। अस्पतालों से 32 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84 हाजर,983 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 82 हजार, 234 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵