back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Corona Virus: दिल्ली में फिर बढ़ा खतरा, एक दिन में तीन की मौत – अब तक 11 की गई जान

दिल्ली में कोरोना वायरस की नई लहर ने फिर चिंता बढ़ा दी है। इस बार पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  दिल्ली में कोरोना वायरस की नई लहर ने फिर चिंता बढ़ा दी है। इस बार पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। इससे पहले इस लहर में इतने अधिक मौतें एक दिन में नहीं हुई थीं। अब तक राजधानी में कोरोना से कुल 11 लोगों की जान जा चुकी है।

मरने वालों में कौन-कौन शामिल?

नई रिपोर्ट के मुताबिक, जिन तीन लोगों की मौत हुई उनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 57 वर्षीय महिला: मधुमेह (डायबिटीज) और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। 57 वर्षीय पुरुष: उन्हें भी मधुमेह और फेफड़ों की समस्या थी। 83 वर्षीय महिला: उन्हें मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी दिक्कत थी।

 तीन दिन से सक्रिय मरीजों में गिरावट

हालांकि राहत की बात यह है कि बीते तीन दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट देखी गई है। शनिवार को एक्टिव केस घटकर 672 रह गए। कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला। 212 लोग एक दिन में ठीक होकर घर गए। दिल्ली में 1 जनवरी 2025 से अब तक 1960 केस सामने आए हैं, जिनमें से 11 मरीजों की मौत हुई है।

 नया कोरोना वैरिएंट कितना खतरनाक?

विशेषज्ञों का कहना है कि नया वैरिएंट तेजी से फैल सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह पहले जितना घातक हो। सबसे ज्यादा खतरा इन लोगों को होता है बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग इन लोगो में तेजी से फैल रहा है।

क्या करें और क्या न करें?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डरने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को सर्दी, खांसी के साथ सांस की दिक्कत हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। ज़्यादातर लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल जाने की जरूरत सिर्फ गंभीर मामलों में है। मास्क पहनें, हाथ धोते रहें भीड़भाड़ से बचें लक्षण दिखने पर टेस्ट कराएं और आइसोलेट रहें दिल्ली में कोरोना फिर से दस्तक दे रहा है। लेकिन घबराएं नहीं – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, और ज़रूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...