नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 378 नए केस सामने आए हैं और 6 लोगों की जान गई है।
देश में कितने हैं एक्टिव केस?
इस वक्त भारत में कुल 6133 एक्टिव कोरोना केस हैं। सबसे ज़्यादा मामले केरल (1950 केस) से सामने आ रहे हैं। उसके बाद गुजरात (822 केस) और पश्चिम बंगाल (693 केस) का नंबर है।
राज्यवार कोरोना केस की स्थिति
राज्य एक्टिव केस
केरल 1950
गुजरात 822
पश्चिम बंगाल 693
दिल्ली 686
महाराष्ट्र 595
कर्नाटक 366
उत्तर प्रदेश 219
तमिलनाडु 194
राजस्थान 132
हरियाणा 102
अन्य राज्य <100
24 घंटे में 6 मौतें, सबसे ज़्यादा महाराष्ट्र में
पिछले 24 घंटे में हुई 6 मौतों में अधिकतर बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। अब तक हुई कुल 65 मौतों में से महाराष्ट्र: 18 मौतें, केरल 15 कर्नाटक: 9 दिल्ली: 7 तमिलनाडु: 6 यूपी, एमपी, पंजाब, गुजरात: 2-2 पश्चिम बंगाल और राजस्थान: 1-1 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 6237 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जो एक्टिव केस (6133) से ज़्यादा है। पिछले 24 घंटे में 753 मरीज डिस्चार्ज हुए, जो एक सकारात्मक संकेत है।
लक्षण हल्के, लेकिन सतर्कता जरूरी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण ही देखने को मिल रहे हैं, लेकिन लोगों को अब भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मंत्रालय की एडवाइजरी: क्या करें, क्या न करें
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
मास्क पहनें, हाथों की साफ-सफाई बनाए रखें
बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
खुद से निगरानी करें, विशेषकर बुजुर्ग और बीमार लोग
तैयारी के लिए मॉक ड्रिल
सरकार ने 2, 4 और 5 जून को देश के प्रमुख अस्पतालों में मॉक ड्रिल करवाई, ताकि ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और दवाइयों की उपलब्धता का परीक्षण किया जा सके। फिलहाल देश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और जनता से सावधानी बरतने की अपील कर रही है।





