back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Corona Update: 24 घंटे में 62 हजार से अधिक केस आए सामने

विजयालक्ष्मी नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। देश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 हजार 224 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 2541 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 1 लाख 07 हजार, 628 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 34 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 09 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 3.22 प्रतिशत रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,96,33,105 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,79,573 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 08,65,432 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,83,88,100 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट हुआ 95.80 फीसद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.80 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 38.33 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...