back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना : दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों को गवानी पड़ी जान, अकेले बिहार में 111 मौतें

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। देश भर में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। यही कारण है कि मरीजों की जान बचाते डॉक्टर हर दिन अपनी जान गवां रहें हैं। इंडीयन मेडिकल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक 719 डॉक्टरों की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं दूसरी लहर में सबसे अधिक बिहार में 111 डॉक्टरों की जान गई है। आईएमए के मुताबिक इस तरह से कोरोना संक्रमण की दोनों लहरों में कुल 1467 डॉक्टरों की मृत्यु हुई है। यदि पिछले लहर की बात करें तो 748 डॉक्टरों की जान गई थी। बिहार के बाद दिल्ली ऐसा राज्य है जिधर अधिक डॉक्टरों की मौतें दर्ज की गई हैं यदि आंकड़ो की बात करें तो दिल्ली में 109, उत्तरप्रदेश में 79, राजस्थान 43, झारखंड 39 और आंध्रप्रदेश में 35 डॉक्टरों की जान गई हैं। हालांकि कुछ ऐसे राज्य भी है जिधर डॉक्टरो की जान न के बराबर हुई है जिनमें पुडुचेरी 1, त्रिपुरा 2, उत्तराखंड 2, गोआ 2 वहीं हरयाणा ,जम्मू कश्मीर और पंजाब में 3 डॉक्टरों की दूसरी लहर में संक्रमण के कारण मृत्यु हुई है। आईएमए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर में अधिक्तर 30 वर्ष से 55 के डॉक्टरों की जान गई है, इनमें रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्नशिप करते डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा कुछ गर्भवती महिला डॉकटरों की भी जान गई हैं। वहीं देशभर में कोरोना महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है। — आईएएनएस एमएसके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...