पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 36,591 मरीज
-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1440 नये मरीजों की शिनाख्त अरविंद राय गुवाहाटी, 23 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1440 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 36,591 हो गई है। जिसमें से 22,970 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1482 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 12,505 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 82 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 972 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 27,745 है, जबकि 19,351 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1317 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 8325 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 66 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना से अब तक कुल 66 व्यक्तियों की मौत हुई है। हालांकि मंगलवार को यह आंकड़ा अधिक बताया गया था लेकिन बुधवार की मध्य रात्रि को जारी आंकड़ों में इसमें बदलाव कर 66 बताया गया है। त्रिपुरा में 126 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3471 हो गई है। जबकि, 2033 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1411 मरीजों का इलाज चल रहा है। 09 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 45 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2060 हो गई है, वहीं 1418 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 642 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में 54 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1084 हो गई है। राज्य में 486 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। 598 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 91 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 949 हो गई है। वहीं 314 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 632 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है। मेघालय में 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 514 हो गई है। जिसमें से 77 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 433 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 04 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 20 नये मरीज सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 317 हो गई है। जबकि, 179 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 138 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में सर्वाधिक 108 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 451 हो गई है। वहीं 112 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 326 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in