back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के केरल अध्यक्ष ने सीएम विजयन और मीडिया पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमला बोलते हुए कहा कि वो गृह मंत्रालय का विभाग ठीक से हैंडल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को भी लताड़ लगाई कि वो राज्य में जिस तरह का शासन चल रहा है, उसे उजागर करने में नाकाम रही है। सुधाकरन पिछले हफ्ते पलक्कड़ में हुए दोहरे हत्याकांड का जिक्र कर रहे थे। घटना में आरएसएस के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने एक एसडीपीआई कार्यकर्ता की हत्या कर दी और फिर, एसडीपीआई के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के एक नेता की हत्या कर दी। दोनों हत्याएं 24 घंटे के अंतराल मेंम हुई। उन्होंने कहा, विजयन के लिए अब समय आ गया है कि अगर उनमें कोई शर्म बची है तो वह गृह मंत्री का पद छोड़ दें। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 1,065 हत्याएं हुई हैं। यहां तक कि माकपा के राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने भी काफी कुछ संकेत दिया है कि विजयन एसडीपीआई और आरएसएस के बीच चल रहे गतिरोध को संभालने में असमर्थ हैं। इसके बाद सुधाकरन ने मीडिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा, विजयन पूरी तरह से अक्षम प्रशासक साबित हुए हैं क्योंकि वह किसी भी विभाग के साथ न्याय करने में असमर्थ रहे हैं, लेकिन मीडिया ने विज्ञापनों को लेकर उनका महिमामंडन किया है। यह ऐसा है कि मीडिया वही सवाल पूछ रही है जो विजयन को पसंद हो। मीडिया कोई धारदार सवाल नहीं करती। वैसे भी विजयन तीखे सवालों का सामना नहीं कर सकते। सुधाकरन और विजयन दोनों कन्नूर के रहने वाले हैं, लेकिन कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं जो एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵