शशि-थरूर।
शशि-थरूर।सोशल मीडिया।

G-20 पर कांग्रेस दो फाड़! प्रियंका गांधी का विरोध, शशि थरूर ने सराहा कही बड़ी बात

G-20 Summit:राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आयोजन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आयोजन को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने जी-20 के सफल आयोजन के लिए केंद्र सरकार की जमकर सराहना कर दी है।

प्रियंका गांधी क्या बोलीं

राजस्थान टोंक जिले के निवाई में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा था -मैंने आज सुबह देखा कि जी-20 सम्मेलन जब हो रहा था तो बारिश आई और जहां सम्मेलन हो रहा, वहां सारा पानी फैल गया है। मेरे मन में एक बात आई कि शायद जो देशवासी डर के मारे कह नहीं पा रहे हैं-भगवान ने कह दिया कि अपना अहंकार कम करो। इस देश ने तुम्हें बनाया है, इस देश ने नेता बनाया है। इस देश को आगे रखो.. देश की जनता को सर्वोपरी बनाओ।

थरूर ने क्या कहा

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जी-20 के घोषणा पत्र की तारीफ की। उन्होंने कहा- जो कोई नहीं कर सका, वो भारत ने कर दिखाया है। थरूर ने कहा कि समिट के घोषणा-पत्र पर सभी देशों की आम सहमति बनाना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने इसके लिए भारत की खूब तारीफ की।

जी-20 में कांग्रेस को छोड़ इन दलों का मिला साथ

जी-20 को लेकर केंद्र सरकार को कांग्रेस को छोड़कर कई दलों का साथ मिला। जी-20 कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू नेता नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तमाम विदेशी मेहमानों के साथ बातचीत की।

ममता को लेकर कांग्रेस की नाराजगी बढ़ी

जी-20 डीनर में ममता बनर्जी के शामिल होने से कांग्रेस की नाराजगी बढ़ गई है। कांग्रेस के बंगाल अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जी-20 डीनर में शामिल नहीं होने से महाभारत नहीं बदल जाता? ऐसी क्या जल्दीबाजी थी कि ममता उस डीनर में शामिल हुईं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in